Tuesday, November 10, 2009

सपना

उससे मुलाकात तो अधूरी थी ,
दिल में जज्बात मगर पूरे थे !
गुलशन में खरी सायद वो अकेली थी ,
लगा कोई उलझी हुई पहेली थी !
गगन के तारों से बालो को सजाया था उसने ,
बाल काले बहुत छोटे थे , गेसूओं में गंध मगर पूरी थी !
किसी शिल्पकार की मूर्ति की तरह सायद वो अबोली थी
तन ढका था उसका मगर , उभार उसमें पूरे थे !
मैं दौरा की उसको अपनी बाँहों में भर सकूं ,
उसके नर्म ओठों को गति दे सकूं ,
मगर आँख खुली तो पाया ,वो मेरा सपना था ,
माना वो मेरा सपना था , सचाई उसमें मगर पूरी थी !!

1 comment:

आदमी और बिजली का खम्बा - मानिक वर्मा

शायर की बीवी : हास्य वयंग